Doordrishti News Logo

चोरी का सप्ताह बाद खुलासा शातिर नकबजन गिरफ्तार

भीतरी शहर में लाखों के जेवरात उड़ाए

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चोरी का सप्ताह बाद खुलासा शातिर नकबजन गिरफ्तार। शहर की खांडाफलसा पुलिस ने 8 जनवरी को हुई लाखों की चोरी का आज खुलासा करते हुए शातिर नकबजन को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ में जुटी है।

थानाधिकारी बलवंतराम ने बताया कि 9 जनवरी को जैन मंदिर के सामने कोलरी मोहल्ला नवचौकिया हाल शोभावतों की ढाणी मंगलम कॉलोनी के पीछे रहने वाले अनिल सोनी पुत्र सूरज प्रकाश सोनी ने रिपोर्ट दी थी।

इसमें बताया कि पिताजी सोने चांदी के आभूषण बनाने का कार्य करते हैं। 08 जनवरी की रात्रि में मकान का ताला लगाकर शोभावतों की ढाणी चले गए। अगले दिन यानी 9 जनवरी को सुबह आकर देखा तब घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था अन्दर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। अलमारी का ताला टूटा हुआ। रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा घर का ताला तोडक़र सोने चादंी के जेवरात चुरा ले गया।

जनकंठों में बसती है राजस्थान की लोक आत्मा-लखावत

पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीसीपी पूर्व विरेंद्र सिंह,एसीपी सेंट्रल मंगलेश चूंडावत एवं थानाधिकारी बलवंतराम के नेतृत्व मे टीम का गठन कर आज नकबजनी के आरोपी पूरबियों का बास चांदपोल खांडाफलसा निवासी मनोज उर्फ टिंकिया को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी के आभूषण जब्त किए गए। उसके खिलाफ पहले से 24 प्रकरण दर्ज है। पुलिस टीम में एएसआई मनोहरलाल, डीसीपी वेस्ट कार्यालय के एएसआई राकेश, हैडकांस्टेबल जयप्रकाश, कांस्टेबल जगदीश, गोपीचंद एवं बलवंतराम भी शामिल थे।

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026