रेलवे क्वार्टर और एक सूने मकान में चोरी
दोनों वारदातों में नकबजन दीवार फांद कर घुसे
जोधपुर,रेलवे क्वार्टर और एक सूने मकान में चोरी। शहर के नागौरी गेट क्षेत्र स्थित नया तालाब के पास में एक मकान में चोरी हो गई। परिवार के लोग रात को शादी समारोह में गए थे। घंटे भर से लौटे तो चोरी का पता लगा। रेलवे क्वार्टर में भी चोरी की घटना हुई। दोनों ही वारदातों में नकबजनों ने दीवार फांद कर अंजाम दिया। पुलिस अब फुटेज से चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। नागौरी गेट पुलिस थाने में फिल्टर हाउस के पास नया तालाब निवासी मोहम्मद आमीन पुत्र मोहम्मद हनीफ की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह 26 अक्टूबर की रात में परिवार के साथ सोजती गेट शादी समारोह में गया था। उसकी मां तिंवरी गई हुई थी। इस बीच घर सूना रहा था। शादी समारोह से वह घंटे भर बाद वापिस लौटा तो ताले टूटे मिले।
अज्ञात चोर घर की पीछे खाली प्लॉट की दीवार फांद कर घुसे थे। चोर घर से 70 तोला चांदी के आभूषण के साथ 3 हजार की नगदी ले गए। आभूषणों में पायलों की जोड़ी, झूमके,अंगुठियां आदि थे।
यह भी पढ़ें – त्योहारी सीजन पर ट्रेनों में बढाए विभिन्न श्रेणी के कोच
इसी तरह मूलत: श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ हाल पीडब्लयूआई रेलवे कॉलोनी निवासी इंद्रराज सिंह पुत्र नवल किशोरसिंह की तरफ से भगत की कोठी थाने में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके साथ क्वार्टर में साथी भी रहता है। 26-27 अक्टूबर की रात में क्वार्टर में चोरी हो गई। अज्ञात नकबजन दीवार फांद कर घुसे और क्वार्टर से दो मोबाइल,गैस सिलेण्डर और 70 हजार रुपए चोरी कर ले गए। भगत की कोठी पुलिस इसमें जांच में जुटी है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

