जातरूओं का झंडा हाइपर लाइन से टकराया, तीन जातरू झुलसे
जोधपुर, शहर के निकट बनाड़ स्थित नांदड़ी गांव में शुक्रवार की अपरान्ह जातरूओं का झंडा हाइवोल्टेज लाइन के छू गया। जिससे तीन लोग झुलस गए। उन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत सामान्य होने पर वे चले गए।
बनाड़ थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि आज दिन में नांदड़ी गांव में जातरूओं का एक झंडा हाइपर लाइन को छू गया था। जिससे दो तीन जातरू झुलस गए। घटना से क्षेत्र में एक बारगी अफरातफरी मच गई। बाद में लोगों की मदद से तीन लोगों को निजी अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी। हाइपर लाइन को छूने से झंडे की डंडी ने भी आग पकड़ ली थी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

