घर में लूट के इरादे से घुसे युवक ने वृद्धा पर किया हमला
जोधपुर, शहर के माता का थान स्थित गहलोतों का बास मगरापूंजला क्षेत्र में सोमवार की दोपहर में एक युवक घर में घुस गया। वहां पर वृद्धा को लूटने के इरादे से प्राणघातक हमला किया। वृद्धा के चिल्लाने पर आरोपी भाग गया। वृद्धा के पुत्र ने इस बारे में नामजद युवक के खिलाफ लूट प्रयास और जानलेवा हमले में रिपोर्ट दी है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में लगी है।
माता का थान पुलिस ने बताया कि गहलोतों का बास मगरापूंजला निवासी दिनेश पुत्र बन्ने सिंह गहलोत की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी वृद्ध माताजी सोमवार की दोपहर में घर में अकेली थी। विशाल उर्फ विपुल नाम एक शख्स घर में लूट के इरादे से घुसा और उसकी माताजी पर प्राणघातक हमला कर दिया। इससे वे बुरी तरह जख्मी हो गई। उनके चिल्लाने की आवाज पर युवक भाग गया। आस पास के लोगों की मदद से माताजी को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने लूट एवं हत्या प्रयास में प्रकरण दर्ज किया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

न ओटीपी आया न मैसेज क्रेडिट कार्ड से 2.11 लाख की खरीदारी

35 लाख के आभूषण और नगदी चोरी

मारपीट व जान की धमकी के आरोप में मां बेटे सहित पांच गिरफ्तार

जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

शहर में अन्नकूट महोत्सव की धूम

आफरी में क्षत्रिग्रस्त भूमि के पुनर्वास पर प्रशिक्षण शुरू

मदरसों को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिकाएं सुनवाई के लिए स्वीकार

चोरी की गाड़ी ढूंढऩे आए युवकों पर फायरिंग 4 घायल

