Doordrishti News Logo

युवक को कार से उतार कर मारपीट कर गाड़ी छीन ले गए

  • पैसे मांगने की बात की
  • पीडि़त ने मंडोर थाने में दी रिपोर्ट

जोधपुर,युवक को कार से उतार कर मारपीट कर गाड़ी छीन ले गए। शहर के मंडोर चौराहा के पास में कार सवार युवक को स्कार्पियो मेंं आए तीन चार लोगों ने मारपीट कर कार छीन कर ले गए। आरोपियों ने युवक से साढ़े तीन लाख मांगने की बात की। जबकि पीडि़त का कोई लेनदेन होना नहीं बताया गया। मंडोर पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें – परिवर्तन संकल्प यात्रा का जोधपुर में भव्य स्वागत

मंडोर पुलिस ने बताया कि मूलत : सुरपुरा जांबा हाल महादेव नगर मंडोर थाने के पीछे रहने वाले संतोष विश्रोई पुत्र बचनाराम विश्रोई ने मामला दर्ज कराया। इसमें बताया कि वह 19 सितंबर की रात को अपनी कार लेकर दुकान से सामान लेकर घर की तरफ जा रहा था। तब मंडोर चौराहा के पास में एक काले रंग की बिना नंबरी स्कार्पियो में खिदरत का जयप्रकाश उर्फ पिंटू मांजू,कानासर का विक्रम सारण,सारणापुर का ब्रजलाल एवं पांचला खिंवसर का मनोज कुमार आदि आए और स्कार्पियो को आडे लगाकर उसे कार से उतार दिया। फिर उसकी गाड़ी की चाबी छीनने के साथ साढ़े तीन लाख रुपयों की मांग की। पीडि़त ने कहा कि वह किसलिए रुपए मांग रहे है। इस पर आरोपी उसकी कार छीन कर ले गए। कार के डेशबोर्ड में उसका पर्स भी रखा था। जिसमें 54 सौ रुपए,आधार,डीएल और आरसी भी थे। वह भी आरोपी ले गए। मंडोर पुलिस की तरफ से अनुसंधान किया जा रहा है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026