Doordrishti News Logo

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

जोधपुर(डीडीन्यूज),युवक ने फंदा लगाकर दी जान। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 14 में एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है।

जोधपुर: रेजिडेंट डाक्टर्स पूर्ण कार्य बहिष्कार पर उतरे

चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि मामले में चौहाबो सेक्टर 14 की रहने वाली हेमा पत्नी राजेश ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके पुत्र 27 वर्षीय ललित ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पता चलने पर उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। उसके आत्महत्या किए जाने का कारण पता नहीं चला है।

Related posts: