Doordrishti News Logo

जोधपुर: विभिन्न स्थानों से दुपहिया वाहन चोरी केस दर्ज

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: विभिन्न स्थानों से दुपहिया वाहन चोरी केस दर्ज। शहर में अलग अलग स्थानों से वाहन चोरों ने दुपहिया वाहनों को चुराया। संबंधित थानों में वाहन चोरी के प्रकरण दर्ज कराए गए।

उदयमंदिर थाने में दी रिपोर्ट में कबीर नगर निवासी मो.गुलजार पुत्र अब्दुल समद ने पुलिस को बताया कि 18 जून को वह मिनर्वा सेंटर आया था जहां पर बाजार के बाहर खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया।

इसी तरह राजस्थान रोडवेज में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत शिवम व्यास पुत्र हरीश व्यास ने पुलिस को बताया कि 18 जून को रोडवेज बस स्टेण्ड पर खड़ी उसकी बाइक चोरी हो गई। उदयमंदिर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया।

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

नेहरू कॉलोनी रातानाडा निवासी कमलजीत सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह सिसोदिया ने उदयमंदिर पुलिस को बताया कि 18 जून को वह आनंद सिनेमा के सामने वाली गली में आया था। जहां खड़ी उसकी बाइक कोई चुरा ले गया। इधर महामंदिर थाने में दी रिपोर्ट में मगजी की घाटी मंडोर निवासी दर्शन पुत्र जगदीश सिंधी ने पुलिस को बताया कि वह महामंदिर रेलवे फाटक के पास आया था जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई।

Related posts: