महिला ने ऐसी चलाई कार एक बाइक सवार घायल
- सरदारपुरा बी रोड पर हादसा
- दूसरी बाइक पर आ रहे पत्नी बच्चा और पति बाल-बाल बचे
जोधपुर,शहर के सरदारपुरा बी रोड पर तेज गति से कार चलाकर आ रही महिला अचानक से रांग साइड आ गई और दूसरी तरफ से आ रही तीन से चार खड़ी बाइकों को ठोक दिया। एक कार को इतनी जोर से टक्कर मारी कि वह घूम गई। सामने से एक बाइक पर आ रहे पति-पत्नी और बच्चा बाल- बाल बच गया। इसके बाद कार सामने बीएसएनएल के खंभे में जाकर टकराई और रुक गई। कार की स्पीड 100 किमी प्रति घंटा से अधिक थी। यदि कार नहीं रुकती तो इसमें जान भी जा सकती थी। घटना में एक बाइक सवार घायल हुआ है, जिसे तुरंत अस्पताल भेज दिया। गनीमत रही कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई।
ये भी पढ़ें- शराब के नशे में इटियोस कार में सवार आए,यातायात हैडकांस्टेबल के सिर पर मारा डंडा
जानकारी के अनुसार अरुण नाम के शख्स ने बताया कि सरदारपुरा बी रोड पर नेहरू पार्क की तरफ से कार तेज गति में आई और अचानक से उछलकर रांग साइड आ गई। सबसे पहले उसने सडक़ किनारे खड़ी चार गाडिय़ों में टक्कर मारी, इसके बाद वह आगे गई और उसने एक वेगनआर कार को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि वेगनार पूरी तरह घूम गई। हालांकि इसमें बैठे किसी को चोट नहीं लगी। इसके बाद सामने से अरुण अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाइक पर आ रहे थे, लेकिन कार सामने के एक बीएसएनएल के खंभे से जाकर टकराई और रुक गई। कार में से दो महिलाएं उतरीं और एक दुकान में जाकर छिप गईं।
पुलिस ने मोहल्लों को ही फटकार दिया
सरदारपुरा थाना पुलिस को सूचना मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंची। यहां पुलिस ने मोहल्ला वालों को ही फटकार लगाने लगी और एक युवक को गाड़ी में बैठा दिया। पुलिस ने कार जब्त कर ली है। हालाकि देर रात तक मामला दर्ज नहीं किया था। कार किसकी है। इसकी भी अभी जानकारी नहीं मिली है। महिला मौके से फरार हो गई।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

दोपहर 3 बजे तक 68% मतदान

दोपहर 1 बजे तक 51.37% मतदान

डॉ.सीआर चौधरी को एनसीसीपी फेलोशिप सम्मान

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

ओसियां रेलवे स्टेशन पर आज लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

