जोधपुर, दक्षिण पश्चिम मानसून प्रदेश में सक्रिय है। सावन माह के चार दिन हो गए है। मारवाड़ में आज चौथे दिन सावन की रिमझिम फुहारों के बीच मौसम सुहावना बना हुआ है। रह-रह कर रिमझिम फुहारें गिर रही हैं। काली घटाएं घिरी हुई है और बादलों से फुहारें चल रही हैं। गर्मी व उमस का असर भी लगभग खत्म सा हो गया है।
मौसम विभाग ने हालांकि मानसून ट्रफ के हिमालयी की तलाई में खिसकने आसार जताते हुए बारिश नही होने की संभावना व्यक्त की थी। मगर बंगाल की खाड़ी पर बने कम दबाव के क्षेत्र से मानसून की सक्रियता ज्यादा बढ़ गई है। अब प्रदेश में कुछेक स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। मारवाड़ में आसमां पूरी तरह काली घटाओं से घिरा हुआ है। पाली, जालोर सिरोही और जोधपुर शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही सावन की रिमझिम फुहारें चल रही है। वातावरण में भी अब ठंडक महसूस की जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
मौसम विभाग की मानें तो हालांकि प्रदेश में इस बार औसत से कम बारिश हुई है। पूर्वी राजस्थान में कम बारिश होना माना जा रहा है। जबकि पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर में सबसे कम बारिश अभी तक हो पाई है। अच्छी बारिश अभी तक शहर में नहीं हो पाई है। कुछेक स्थानों पर ठीक बरस रहा है तो कई स्थानों पर बिन बरसे ही बदरिया निकल जाती है।
बुधवार को शहर में सुबह से काली घटाएं छाई हुई है। रह-रह कर फुहारें गिर रही है। इससे सड़क़ें भी गीली नजर आ रही है। फसलों के लिए ऐसी बारिश को अच्छा माना जाता है मगर पूरे जिले में अभी अच्छी बारिश ही नहीं हो पाने से इस रिमझिम बारिश का असर भी बेजान साबित होगा।
ये भी पढें – जिला कलक्टर पंचायती राज विभाग की योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग कर प्रगति बढ़ाएं-मुख्य सचिव