Doordrishti News Logo

दो प्लेटफार्म पर बना ठगी का शिकार,दस लाख गवां बैठा

  • पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवक को दिए टास्क
  • शातिरों ने टेलीग्राम ऐप पर बनाया शिकार

जोधपुर,दो प्लेटफार्म पर बना ठगी का शिकार दस लाख गवां बैठा। शहर के शोभावतों की ढाणी स्थित माधव नगर में रहने वाले एक युवक से पार्ट टाइम जॉब के नाम पर टेली ऐप पर टास्क देकर 10 लाख की ठगी कर ली गई। पीडि़त एक बार ठगी का शिकार हुआ और फिर दूसरी बार ठगी का शिकार हो गया। 2 फरवरी से लेकर 10 फरवरी के बीच में वह रकम को लुटा बैठा। अब चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने मेें इस बारे में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें – पुलिस का ऑनलाइन फ्रॉड रोकने को मीसो से एमओयू

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि मामले में माधव नगर शोभावतों की ढाणी निवासी अतुल शर्मा पुत्र धनराज शर्मा की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया कि वह अहमदाबाद की एक फर्म में नौकरी करता है। वह 2 फरवरी को जोधपुर आया था। तब उसके मोबाइल पर एक मैसेज मिला जो लिंकेडियन प्लेटफार्म प्राइवेट लिमिटेड के नाम से था। बात करने पर पता लगा कि उक्त प्लेटफार्म यूटूब पर टास्क दिया जाता है जिसमें 200-2500 लोग जुड़े हैं और वे अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार वह झांसे में आ गया और बाद मेें उसने टॉस्क के लिए रुपए भी जमा कराए। उसने बैंक से लोन लेकर भी टास्क की शर्तों को पूरा किया। इस टास्क ऐप के माध्यम से उससे 7.88 लाख की ठगी की गई। यहां पर पहली बार उसने किसी नेहा सिंहा नाम की लडक़ी से बात की थी फिर कई सारे लोगों से ग्रुप के माध्यम से बात करवाई गई।

यह भी पढ़ें – दुष्कर्म व फोटो वीडियो वायरल का आरोपी तेलंगाना से दस्तयाब

इस ठगी के शिकार बनने के बाद 9 फरवरी को उसके पास में श्वेता नाम की एक लडक़ी का कॉल आया और उसने पार्ट टाइम जॉब के साथ टास्क की बात की। यहां पर वह 2.20 लाख रुपए गवां बैठा। दोनों मामलों में शातिरों ने टास्क पूरा करने के नाम पर उससे खाते में रुपए डलवाते रहे। उसके ऑन स्क्रीन मुनाफा दिखाया जाता मगर उसे पाने के लिए टास्क को जारी रखने एवं बैंक खातों की डिटेल ले ली जाती थी। ठगी के शिकार अतुल शर्मा की तरफ से चौहाबो थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

टीनशेड में छिपाकर रखा था 106 किलो से ज्यादा डोडा-पोस्त

टीनशेड में छिपाकर रखा था 106 किलो से ज्यादा डोडा-पोस्त

November 7, 2026
Doordrishti News Logo

शेयर बाजार में ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी और एक करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप

November 7, 2026
ग्राम पंचायत देवातड़ा की नवनिर्वाचित सरपंच नैन कंवर ने संभाला पदभार

ग्राम पंचायत देवातड़ा की नवनिर्वाचित सरपंच नैन कंवर ने संभाला पदभार

November 7, 2026
राजीव गांधी लिफ्ट नहर को मिलने लगा 300 क्यूसेक पानी।

राजीव गांधी लिफ्ट नहर को मिलने लगा 300 क्यूसेक पानी।

November 7, 2026
डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में RDA की पहली महिला अध्यक्ष बनी डॉ.प्रियंका सिंह

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में RDA की पहली महिला अध्यक्ष बनी डॉ.प्रियंका सिंह

November 7, 2026
Doordrishti News Logo

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

November 6, 2026
Doordrishti News Logo

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

November 6, 2026
Doordrishti News Logo

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

November 6, 2026
Doordrishti News Logo

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

November 6, 2026