शातिर बच्चा बीमार होने का कहकर दोस्त बना,खाते में डलवा दिए 80 हजार
जोधपुर, शहर के मंडोर इलाके विरेंद्र नगर में रहने वाले एक व्यक्ति से किसी शातिर ने मित्र बनकर बात की। खुद का बच्चा बीमार होने का कहकर इलाज के लिए रूपए मांगे। झांसे में आए इस व्यक्ति ने फोन पे के माध्यम से शातिर के खाते में 80 हजार की रकम डाल दी। बाद में फोन बंद कर दिया। पीडि़त को पता लगा तब वह मंडोर थाने पहुंचा और केस दर्ज करवाया।
मंडोर थाने के एएसआई सवाई सिंह ने बताया कि घटना में विरेंद्र नगर मुख्य मंडोर रोड के रहने वाले रघुवीर सिंह पुत्र समुंदर सिंह की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि उसके पास में 26 जुलाई को एक शख्स का फोन आया और खुद को उसका मित्र बताते हुए बच्चा बीमार होने का कहकर फोन पे के माध्यम से रूपए डालने को कहा। रूपए बाद मेें खाते में ट्रांसफर करने का कह दिया। झांसे में आए रघुवीर सिंह ने उसे अपना मित्र जानकर कई बार में 80 हजार रूपए फोन पे से जरिए ट्रांसफर कर दिए। बाद में शातिर ने फोन बंद कर दिया। मंडोर पुलिस थाने में इस बारे में धोखाधड़ी में केस दर्ज किया गया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

