Doordrishti News Logo

अलवर में नाबालिग से हैवानियत पर केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार पर उठाए सवाल

जयपुर/जोधपुर, अलवर में मूक-बधिर नाबालिग से हैवानियत और कांग्रेस की चुप्पी पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस का राज है और लड़कियों, महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। कांग्रेस का उत्तर प्रदेश में “लड़की हूं लड़ सकती हूं” का झूठा नारा इनके लिए चुनावी क्षेत्र का ड्रामा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा सुनिए गहलोत जी, हम अलवर की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए हर स्तर पर लड़ने को तैयार हैं। हम वोट के लिए संवेदनाओं से नहीं खेलते। हम वोट के लिए सिर्फ नारे नही बनाते। शेखावत ने कहा कि राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा व अन्य भाजपा नेताओं को हिरासत में लेना बताता है कि आपकी सरकार हमेशा की तरह अपराधियों के साथ है। उन्होंने कहा कि बिटिया के परिजनों से फोन पर बात की है। उन्हें हर तरह की सहायता का वचन दिया है। राजस्थान में कानून-व्यवस्था चिंताजनक है। हम दुष्कर्मियों और सरकारी दमन से मिलकर लड़ेंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews