शरीर रचना विज्ञान का तीसरा राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन जोधपुर में होगा

  • 30 जनवरी से 01 फरवरी तक होगा अधिवेशन
  • शरीर रचना विभाग डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर का आयोजन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शरीर रचना विज्ञान का तीसरा राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन जोधपुर में होगा।सोमाकॉन-3 सोसायटी ऑफ मेडिकल एनाटॉमिस्ट,शरीर रचना विज्ञान का तीसरा राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन 30 जनवरी से 01 फरवरी तक डॉ संम्पूर्णानन्द आर्यूविज्ञान महाविद्यालय जोधपुर में आयोजित होने जा रहा है। आयोजन सचिव डॉ सुषमा कुशल कटारिया ने बताया कि उक्त अधिवेशन में देशभर से लगभग 370 डेलिगेट्स उपस्थित हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि उक्त अधिवेशन के प्रथम दिन 30 जनवरी को 4 हेंड्स ऑन कार्यशालाओं का आयोजन किया जायेगा, जिसमें लगभग 120 चिकित्सक एनाटॉमी विषय की आधुनिक तकनीकों की जानकारी जुटायेंगें। उन्होंने बताया कि कांफ्रेंश में लगभग 200 शोधपत्रों का वाचन किया जायेगा। 40 अवार्ड पत्र प्रस्तुत किए जाएंगें। पीजी विद्यार्थियों के लिए क्वीज प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। पेनल डिसकशन सत्र में देश के जानेमाने एनाटॉमी विशेषज्ञ अपने विचार प्रस्तुत करेगें।

जेएनवीयू में एकदिवसीय मध्यस्थता कार्यशाला आयोजित

आयोजन अध्यक्ष डॉ बीएस जोधा ने अवगत कराया कि उक्त सम्मेलन में देशभर के विभिन्न विशिष्ट विशेषज्ञ चिकित्सक अपने चिकित्सकीय अनुभव एवं अतिथि व्याख्यान प्रस्तुत करेगें। अध्यक्ष राजकीय मानव अधिकार आयोग न्यायमूर्ति जीआर मूलचंदानी मुख्य अतिथि के रुप में एवं डॉ जीडी पुरी कार्यकारी निदेशक एम्स जोधपुर विशिष्ट अतिथि,डॉ एमके आसेरी कुलगुरु मारवाड़ चिकित्सा विश्वविद्यालय जोधपुर मुख्य संयोजक के रुप में अपनी उपस्थित रहेंगे। इस तरह का शरीर रचना विभाग विशिष्टता का आयोजन राजस्थान में प्रथम बार किया जा रहा है।

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026