Doordrishti News Logo

दस लाख की नकबजनी कर चोर पोर्च में खड़ी स्कूटी पर बैठकर गए

  • पांच दिन से परिवार उदयपुर गया हुआ था
  • अब पता लगा चोरी हुई

जोधपुर,दस लाख की नकबजनी कर चोर पोर्च में खड़ी स्कूटी पर बैठकर गए। शहर के बोरानाडा स्थित एक नामी होटल के पास में सूने घर में चोरी हो गई। चोर दस लाख का माल लेकर गए साथ ही पोर्च में खड़ी स्कूटी भी लेकर चले गए। पीडि़त परिवार पांच दिन बाद लौटा तो ताले टूटे मिले। परिवार किसी कार्यवश उदयपुर गया हुआ था। अब बोरानाडा पुलिस चोरी की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें – विश्वकर्मा योजना वरदान साबित होगी-शांतनु ठाकु

पुलिस ने बताया कि 37 आशीर्वाद राजबाग होटल के पास में रहने वाले रविंद्र सिंह पुत्र शिवसिंह चौहान की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह परिवार सहित 9 सितंबर को किसी कार्यवश उदयपुर गया था। वापिस 14 सितंबर को लौटा तो पता लगा कि घर के ताले टूटे पड़े हैं।अज्ञात चोरों ने कमरों में रखी अलमारी और बक्सों से सामान निकाल कर बिखेर दिया और वहां से 5 तोला की सोने की पाटला चूडिय़ां,1.5 तोला के कानों के टोप्स,2 तोले का गले का हार,लूंग जोडिय़ों के साथ 2.35 लाख की नगदी एवं लेपटॉप,कैमरा,दो मोबाइल आदि ले गए। चोर जाते समय घर में खड़ी स्कूटी भी साथ ले गए। सूचना पर बोरानाडा पुलिस ने मौका मुआयना किया। अज्ञात चोरों की अब तलाश की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026