Doordrishti News Logo

शौच कर लौट रहे बुजुर्ग को स्कूटी सवार ने मारी टक्कर,मौत

जोधपुर,शौच कर लौट रहे बुजुर्ग को स्कूटी सवार ने मारी टक्कर,मौत।
शहर के निकट मोकलावास सुमजी की ढाणी राजीव गांधी नगर में शौच कर लौट रहे एक व्यक्ति को स्कूटी सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में घायल व्यक्ति को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया। बाद में एमडीएम अस्पताल रैफर कर दिया गया। यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के भतीजे ने इस बारे में राजीव गांधी नगर थाने मेें स्कूटी सवार के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि मोकलावास स्थित मेघवालों का बास निवासी खेताराम पुत्र श्रवणलाल दमामी की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

यह भी पढ़ें – सैनिक स्कूलों की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री का जताया आभार

इसमें बताया कि उसके बड़े पिता 55 वर्षीय रूपाराम पुत्र बेसरराम अलसुबह छह बजे शौच कर लौट रहे थे। तब सुमजी की ढाणी के पास में पीछे से अए एक स्कूटी सवार ने जोरदार टक्कर मार कर उछाल दिया। जिससे उसके बड़े पिता रूपाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से एमडीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पर लाया गया। मगर कुछ देर बाद मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। अग्रिम कार्रवाई जारी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026