Doordrishti News Logo

जोधपुर। शहर के भीतरी क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति के सेठ पर यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में इसकी रिपोर्ट दी है। आरोप है पति के सेठ ने कुछ खिलाने पिलाने के उपरांत दुष्कर्म किया। फिर पिछले तीन चार माह से यौन शोषण करता आ रहा है। पुलिस ने अब इसमें जांच आरंभ की है। आरोपी फोटो वीडियो वायरल करने की धमकियां भी दे रहा था। पुलिस ने केेस दर्ज करते हुए पीडि़ता का आज मेडिकल करवाया है।
सदर बाजार थानाधिकारी बंशीलाल वैष्णव ने बताया कि 29 साल की एक महिला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका पति एक वर्कशॉप में वैल्डिंग का कार्य करता है। वर्कशॉप मालिका का घर पर आना जाना था। इस पर एक दिन वह अपने साथ लेकर गया और उसे खाने पीने में कुछ खिला दिया। फिर उससे पहली बार दुष्कर्म किया। इस दौरान खींचे गए फोटोग्राफ्स और वीडियो से वह बराबर यौन शोषण करने लगा। पति को काम पर लगाने के बाद वह अपनी यौनाच्छा पूरी करता रहता। आरोप है पति का सेठ उससे सितंबर 20 से लगातार यौनशोषण करता आ रहा है। इसके अलावा आरोपी ने उसकी गाड़ी के कागजात, सोने की ईयररिंग के अलावा उससे डेढ़ लाख रूपए भी ऐंठ लिए। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए अब जांच आरंभ की गई है। महिला चार बच्चों की मां है।

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026