Doordrishti News Logo

मूंगफली कारोबारी की फैक्ट्री से नौकर चुरा ले गया आठ लाख रुपए

– दो दिन पहले अलमारी चैक करने पर लगा पता,रुपए गायब हैं
– बिहारी नौकर की अब तलाश

जोधपुर(डीडीन्यूज),मूंगफली कारोबारी की फैक्ट्री से नौकर चुरा ले गया आठ लाख रुपए। शहर के निकट मथानिया में मूंगफली कारोबारी के फैक्ट्री से नौकर आठ लाख की नगदी चुरा ले गया। घटना 10 से 28 अप्रेल के बीच हुई।

कारोबारी ने दो दिन पहले फैक्ट्री की अलमारी संभाली तो नगदी गायब थी। नौकर भी छुट्टी लेकर गया हुआ था। बाद में उसका फोन भी बंद आरहा है। फैक्ट्री मालिक ने अपने नौकर को नामजद कर केस दर्ज करवाया है। नौकर की तलाश मेें पुलिस की टीम को बिहार रवाना किया गया है। फिलहाल तफ्तीश की जा रही है।

प्रदेश में 44 हजार करोड़ रुपए की रेल परियोजनाएं प्रगति पर-रेलमंत्री

थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि किरमसरिया मथानिया निवासी पुखराज पुत्र मिश्रीलाल माहेश्वरी ने मामला दर्ज करवाया है। इसमें बताया कि उसकी एक मूंगफली की फैक्ट्री मथानिया में है। जहां पर बिहार के निमोली सोपान का एक नौकर मोहित कुमार मंडल का रखा हुआ था। वह फैक्ट्री की देखभाल करता था। दो दिन पहले फैक्ट्री की अलमारी चैक करने पर पता लगा कि वहां रखे आठ लाख रुपए गायब हैं।

उसका कहना है कि अलमारी से रुपए 10 से 28 अप्रेल के बीच चोरी हुए हैं। उसने अपने नौकर पर रुपए चोरी का संदेह जताते हुए केस दर्ज करवाया है। उसका फोन भी अब बंद आ रहा है। उसके रुपए लेकर वह बिहार भाग गया है।थानाधिकारी सोनी ने बताया कि नौकर की तलाश में पुलिस की टीमों को बिहार रवाना किया गया है। मामला रविवार को दर्ज करवाया गया था।

बधाई संदेश या अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देने के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026