स्वगणना अभियान ने पकड़ी रफ्तार

  • जनगणना 2027
  • प्रथम चरण में व्यापक जागरूकता गतिविधियां संचालित
  • पांचवें दिन प्रशिक्षण एवं जनजागरूकता पर जोर
  • विद्यालयों,विभागों व ई-मित्र केंद्रों के माध्यम से आमजन को किया प्रेरित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),स्वगणना अभियान ने पकड़ी रफ्तार। जनगणना 2027 के अंतर्गत जिले में स्वगणना का कार्य गति पकड़ रहा है। निर्धारित कार्यक्रमानुसार 1 मई से 15 मई 2026 तक स्वगणना की जा रही है,जिसके पश्चात 16 मई से 14 जून 2026 तक प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर भौतिक रूप से मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य किया जाएगा।

स्वगणना के पंचम दिवस पर जिला जनगणना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) जवाहर चौधरी तथा उप जिला जनगणना अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, जोधपुर मीनाक्षी चौधरी के संयुक्त तत्वावधान में जिले के समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वगणना संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए।

उपखंड अधिकारी,भोपालगढ़ श्रद्धा सिंह के निर्देशन में ब्लॉक स्तर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों का स्वगणना प्रशिक्षण आयोजित किया गया,जिसमें अधिकारियों ने स्वयं स्वगणना कर व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की तथा अधीनस्थ कार्मिकों एवं आमजन को इसके लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही चार्ज स्तर पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण के दौरान भी स्वगणना कराई गई।

आयुर्वेद विवि ने मण्डोर गार्डन में लगाया जागरूकता शिविर

संयुक्त निदेशक,पशुपालन विभाग संजय किशन व्यास एवं उप निदेशक रविन्द्र कुमार सहित विभागीय कार्मिकों द्वारा भी स्वगणना कर जागरूकता का संदेश दिया गया। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा ई-मित्र संचालकों के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वगणना के प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए।

जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न गैर- सरकारी संगठनों (एनजीओ) से समन्वय स्थापित कर आमजन में स्वगणना के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की गई है। साथ ही जिले एवं चार्ज स्तर पर सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर,बैनर एवं होर्डिंग्स के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि आमजन इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सक्रिय सहभागिता निभा सके।

Related posts: