एम्स के सिक्युरिटी गार्ड महिला और युवक को नागौर पुलिस ले गई
खिलौनानुमा पिस्तौल पर की थी लूट
जोधपुर,लूट के 9 महीने पुराने एक मामले में जोधपुर की बासनी थाना पुलिस ने एम्स में सिक्योरिटी गार्ड एक महिला व युवक को हिरासत में लेकर नागौर की मेड़ता रोड थाना पुलिस को सौंपा है। बासनी पुलिस ने बताया कि जनवरी में मेड़ता रोड थाना क्षेत्र में नकली पिस्तौल दिखाकर एक महिला से सोने की कंठी व मोबाइल लूट की वारदात हुई थी। इसमें एम्स में बतौर सिक्योरिटी कर्मचारी काम कर रहे शक्ति सिंह व सरोज चौधरी ने मेड़ता रोड जाकर इस वारदात को अंजाम दिया था।
इसका मामला दर्ज होने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश की गई। वारदात करने वालों का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। जांच को आगे बढ़ाते हुए तकनीकी जांच में शक्ति सिंह की भूमिका सामने आई। इसके बाद उसे हिरासत में लिया गया। इसकी सूचना मेड़ता रोड थाना पुलिस को दी गई। महिला का फुटेज भी मेड़ता थाना पुलिस को भेजा गया। फुटेज में सरोज की भूमिका का भी सामने आई। इस पर पुलिस ने जोधपुर निवासी शैतान सिंह व नागौर निवासी सरोज चौधरी को पकड़ लिया। बाद में मेड़ता रोड थाना पुलिस को सौंप दिया गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

परमवीर मेजर शैतान सिंह को श्रद्धांजलि कार्यक्रम 18 को

महिला रेजिडेंट डॉक्टर के कमरे से एफएसएल टीम ने जुटाए सबूत

भावी ग्राम पंचायत में पुनर्मतदान 15 को

सरपंच चुनाव की रंजिश में मारपीट व तोड़फोड़ के दो आरोपी गिरफ्तार

