पिस्टल एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
जोधपुर,शहर की विवेक विहार पुलिस ने मोगड़ा क्षेत्र में एक युवक को दस्तयाब कर तलाशी ली। उसके पास से एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस मिले। इस पर उसे आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया।
थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि मोगड़ा क्षेत्र में एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। इस पर थाने के एएसआई मदनलाल, हैडकांस्टेबल दौलाराम,साइबर सैल के प्रेमचौधरी, कांस्टेबल राजूराम,भागीरथ एवं पप्पूराम की टीम का गठन कर मोगड़ा पहुंचे। जहां पर गुढा विश्रोईयान सारणों की ढाणी मंगल नगर निवासी कैलाश पुत्र भागीरथराम सारण को पकड़ा गया। उसके पास तलाशी में एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस मिले। आरोपी को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर अवैध हथियार बाबत पड़ताल की जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

परमवीर मेजर शैतान सिंह को श्रद्धांजलि कार्यक्रम 18 को

महिला रेजिडेंट डॉक्टर के कमरे से एफएसएल टीम ने जुटाए सबूत

भावी ग्राम पंचायत में पुनर्मतदान 15 को

सरपंच चुनाव की रंजिश में मारपीट व तोड़फोड़ के दो आरोपी गिरफ्तार

