Doordrishti News Logo

सत्संग भवन से लौट रही थी डॉक्टर की पत्नी

जोधपुर, शहर के सरदारपुरा स्थित सत्संग भवन रोड पर एक डॉक्टर की पत्नी के हाथ से बाइक सवार लुटेरा पर्स छीन कर ले गया। पर्स में घर की चाबियां होने के साथ कुछ रूपए, सोने की पेडेंल चेन और चश्मा था। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज में एक युवक नजर आया है। जो बरमुडा और टीशर्ट पहने था। पुलिस गाड़ी नंबर से पता लगाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल लुटेरे का पता नहीं चला है।

सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि चौथी सी रोड सरदारपुरा निवासी डॉक्टर विनय अभिचंदानी की पत्नी पूजा सत्संग भवन से लौट रही थी। तब सत्संग भवन के सामने ही पीछे से एक बाइक सवार आया और हाथ पर झपटा मारकर पर्स ले भागा। वे चिल्लाई तब तक वह ओझल हो गया। घटना 26 सितंबर की शाम को हुई थी। इस पर्स में घर की चाबियां, चश्मा, एक हजार रूपए और एक तोला पेडेंलमय सोने की चेन थी। पुलिस ने बताया कि आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज में लुटेरा युवक टीशर्ट के साथ बरमुडा पहने नजर आया है। गाड़ी के नंबर पूजा नहीं देख पाई। पुलिस अब बदमाश का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

823 करोड़ रुपए से लूणी-मारवाड़ रेलखंड होगा डबल,डीपीआर भेजा रेलवे बोर्ड को

April 15, 2026

मेड़तारोड में 60 करोड़ से विकसित हो रहा राजस्थान का पहला मेमू रेलवे शेड

April 15, 2026

तकनीकी कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित

April 14, 2026

डॉ.सावित्री डागा को भावांजलि

April 14, 2026

अम्बेडकर जयंती पर एमडीएमएच में रक्तदान शिविर आयोजित

April 14, 2026

टीटीई की ईमानदारी से महिला यात्री का खोया पर्स सुरक्षित मिला

April 14, 2026

देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी कम पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्...

April 14, 2026

पत्रकार उपेंद्र सिंह को न्याय दिलाने के लिए मुख्य सचिव को दिया ज्ञापन

April 14, 2026

कांग्रेस की बैठक सम्पन्न

April 14, 2026