Doordrishti News Logo

आपसी विवाद पर स्कूल आने-जाने का मार्ग किया बंद

जोधपुर,आपसी विवाद पर स्कूल आने-जाने का मार्ग किया बंद।उपखण्ड लूणी क्षेत्र के खेजड़ली गांव के हिंगोणिया नाडा विश्रोईयों की ढाणी में राजकीय स्कूल है। यहां स्कूल तक जाने के लिए मार्ग निजी खातेदारी से होकर जाता है। सोमवार को इस जमीन से होकर गुजरने वाले मार्ग को खातेदारों ने आज एक बार फिर ताला लगाकर बंद कर दिया। जिस कारण स्कूल तक आधे बच्चे ही पहुंचे सके। बाकि बच्चों को निराश होकर घर लौटना पड़ा। मार्ग पर गेट लगा हुआ है जिसे ताला लगाकर बंद करने से स्कूल के बच्चोंं और शिक्षकों को वापस घर लौटने का भी संकट उत्पन्न हो गया है।

यह भी पढ़ें – एक और प्रकरण दर्ज,अब तक चार मामले हुए दर्ज

यह विवाद दो वर्षो से भी अधिक पुराना है। इस संबंध में पूर्व में भी ग्रामीणों ने अपने खेत तक आने-जाने और अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए इस मार्ग को खुलवाने के लिए उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था,लेकिन इसके बावजूद आज दिन तक भी इस समस्या का कोई स्थाई समाधान नहीं हो सका है। इस संबंध में पूर्व में उपखण्ड अधिकारी ने ज्ञापन मिलने के पश्चात् तहसीलदार को मौका स्थिति रिपोर्ट पेश करने के लिए पत्र भी भेजा था लेकिन कोई स्थाई समाधान नहीं हो सका।

वर्ष 2001 से संचालित राजकीय प्राथमिक विद्यालय हिगोणिया नाडा खेजडली तक आने-जाने के लिए इस मार्ग के अतिरिक्त अन्य कोई मार्ग नहीं है। आज मार्ग बंद करने के कारण बच्चे पढ़ाई के लिए स्कूल नहीं जा सके। इस संबंध में स्कूल शिक्षकों का कहना है कि यह विवाद बहुत पुराना है। इससे पूर्व में भी इस प्रकार की समस्या आ चुकी है। इस तरह मार्ग बंद करने से अब हमारे वापिस घर लौटने की समस्या भी हो गई है। रोज-रोज के झगड़े के लिए यहां बच्चे स्कूल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। एक ओर सरकार स्कूल में नामांकन वृद्धि के आदेश जारी करते हैं वहीं दूसरी ओर इस प्रकार की समस्याओं का निराकरण नहीं कर पा रहे हैं तो स्कूलों में नामांकन कैसे बढ़ पायेगा?

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026