Doordrishti News Logo

प्रत्येक शक्तिकेंद्र पर लगेंगे पेड़- सालेचा

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में आमजन का मिल रहा है सहयोग

जोधपुर,प्रत्येक शक्तिकेंद्र पर लगेंगे पेड़-सालेचा।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर अध्यक्ष देवेंद्र सालेचा के नेतृत्व में सोमवार को लाल सागर मंडल के अध्यक्ष सुरेश भाटी के साथ शिवसागर पानी की टंकी 80 फीट रोड माता का थान में वृक्षारोपण कार्यक्रम रखा गया।

यह भी पढ़ें – डिवाइडर से टकराई बाइक,चालक की अस्पताल में मौत

पौंधारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान को पूरे भारतवर्ष में आमजन का सहयोग मिल रहा है और राजस्थान में हमें इस अभियान को और तेज गति से पूर्ण करना है। मैं आज प्रत्येक कार्यकर्ता से निवेदन करता हूं कि आप सभी अपने आस-पड़ोस मोहल्ला गांव में जाकर एक पेड़ मां के नाम अभियान से आमजन को जोड़ें,यह अभियान हमें हमारी मिट्टी से हमारी प्रकृति से जोड़ता है। हमें अपने जीवन काल की एक स्मृति प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें – बनाड़ रेलवे स्टेशन की पीछे खड़ी कार चोर आधी रात में ले गया

शहर जिलाध्यक्ष सालेचा ने कहा कि हम प्रत्येक शक्ति केंद्र पर पेड़ लगाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम कर रहे है, हमारा लक्ष्य है की आमजन प्रकृति की महत्वत्ता को जाने और इसके संरक्षण और संवर्धन में सहयोग करें।इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, लालसागर मंडल के पदाधिकारी,पूर्व पदाधिकारी सभी मोर्चो अध्यक्ष, पदाधिकारी,पार्षद पूर्व पार्षद,शक्ति केंद्र संयोजक,सभी बूथ अध्यक्ष कार्यकर्ता एवं आमजन इस कार्यक्रम मे उपस्थित थे। जिला उपाध्यक्ष भंवर लाल दैया,अलका थामेद,मंडल महामंत्री हेमंत सोलंकी,शिवदान सिंह भाटी,पार्षद जानी देवी सुथार, पार्षद कबूलाल दहिया, सुभाष गहलोत महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गीता राजपुरोहित, महामंत्री सुधा प्रजापत, गीता चौधरी,नीतू गहलोत,जिला मंत्री आदित्य गहलोत, महेश व्यास, नरेश सुराणा,रवि गहलोत,हरेंद्र चौधरी, मधु सांखला,जयंत सांखला,दहिया, सवाई सिंह राजपुरोहित, विकास राखेचा, संतोष परिहार, तेज प्रकाश गहलोत,ओमप्रकाश दहिया, लीलावती भाटी आदि ने “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम में सहयोग दिया।

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026