Doordrishti News Logo

झगड़े पर पहुंची पुलिस से मारपीट, मुल्जिमों को छुड़ा ले गए लोग

  • पुलिस को दी ऐलानियां धमकी
  • हैडकांस्टेबल ने दी रिपोर्ट

जोधपुर,शहर के देवनगर थाने के हैडकांस्टेबल और गाड़ी चालक से सेक्टर 9 में कुछ लोगों ने मारपीट की और झगड़ा करने वाले दो आरोपियों को छुड़ा ले गए। झगड़ा करने वाले लोगों ने पुलिस को ऐलानियां धमकी और मारपीट की। हैडकांस्टेबल की तरफ से अब देवनगर थाने में नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें जांच चल रही है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें- शहर में दो दिनों में लगी 4 दर्जन से ज्यादा स्थानों पर आग

देवनगर पुलिस ने बताया कि हैडकांस्टेबल रामूराम को जरिए नियंत्रण कक्ष से सूचना मिली कि सेक्टर 9 में कुछ लोग झगड़ा कर रहे है। इस पर वह पुलिस गाड़ी के चालक कांस्टेबल महेंद्रसिंह के साथ वहां पहुंचे। तब वहां शराब के नशे में झगड़ा करने वाले रवि चंगलानी, विक्की,हीरा सरदार,सनी खटवानी एवं कपिल खटवानी आदि ने पुलिसे अभद्र व्यवहार किया। शराब के नशे में झगड़ा कर रहे रवि चंगलानी को पुलिस ने काफी समझाइश का प्रयास किया मगर वह पुलिस को देख लेने की धमकी देने लगा।इस पर हैड कांस्टेबल रामूराम ने रवि चंगलानी और विक्की को शांतिभंग में पकड़ कर गाड़ी में बिठा दिया। इस बीच क्षेत्र के अन्य लोग एकत्र हो गए और पुलिस कार्रवाई का विरोध जताते हुए दोनों आरोपियों को गाड़ी से छुड़ा लिया। पुलिस को बार बार देख लेने के लिए धमकाने लगे। देवनगर थाने में नामजद लोगों के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने का प्रकरण दर्ज किया गया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026