सप्लाई देने वाले को प्रतापगढ़ से पकड़ लाई पुलिस
अफीम दूध तस्करी का मामला
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सप्लाई देने वाले को प्रतापगढ़ से पकड़ लाई पुलिस। कमिश्ररेट की प्रतापनगर सदर पुलिस ने अफीम दूध सप्लाई करने वाले एक आरोपी को प्रतापगढ़ जिले की छोटी सादड़ी से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जोधपुर के स्थानीय व्यक्ति को अफीम का दूध दिया था,जिसे दो दिन पहले डीएसटी एवं राजीव गांधी नगर पुलिस ने पकड़ा था।
थानाधिकारी गोविंद व्यास ने बताया कि 18 जनवरी को डीएसटी पश्चिम एवं राजीव गांधी नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर जोलियाली निवासी सोहनराम विश्रोई को गिरफ्तार कर 3 किलो 790 ग्राम अफीम का दूध कार सहित बरामद किया था। गाड़ी में दो फर्जी नंबर प्लेट भी मिली थी।
जेसीबी से फॉर्च्यूनर तोड़ने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
पूछताछ में उसने बताया कि वह अफीम का दूध प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादड़ी के केसुंदा निवासी विनोद आंजणा पुत्र जगदीश आंजणा से लेकर आया था। जिस पर पुलिस की टीम हैडकांस्टेबल रघुवीर सिंह,कांस्टेबल हनुमानराम,गजेंद्र कुमार एवं डीएसटी कांस्टेबल राजूसिंह और राजूराम के साथ वहां पहुंची। पुलिस ने आरोपी विनोद आंजणा को वहां से दस्तयाब कर अब गिरफ्तार कर लिया। आरोपी द्वारा अफीम का दूध सोहनराम को दिया गया था।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

