जेसीबी से फॉर्च्यूनर तोड़ने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
- फलोदी पुलिस कार्रवाई
- मारपीट और फायरिंग का भी आरोप
- अब तक चार आरोपी पकड़े
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जेसीबी से फॉर्च्यूनर तोड़ने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार।जेसीबी से फॉर्च्यूनर कार को पलटकर तोडऩे और फायरिंग के मामले में फलोदी पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जाम्बा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ फलोदी, जोधपुर,बीकानेर के थानों में मारपीट अपहरण,चोरी, लूट जैसे 12 मामले दर्ज है।
थाना प्रभारी भंवराराम ने बताया कि गत वर्ष पांच जनवरी को बैंगटी खुर्द निवासी युसुफ खां ने रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया था कि पकड़े गए आरोपी अजीज और अन्य ने मलार रिण में उसकी फॉर्च्यूनर गाड़ी को जेसीबी से पलटकर तोड़ दिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और फायरिंग भी की। गोलियों के छर्रे उसके बाएं हाथ की उंगलियों पर लगे।
वृद्ध महिला को बदमाशों ने बातों में उलझाकर गहने उतरवाए
भागते समय एक अन्य आरोपी मकसूद ने एक और फायर किया,जो उसके ऊपर से निकल गया। मामले में एक पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम ने पहले ही इस वारदात में शामिल तीन आरोपियों मकसूद,उमर खां और अब्दुल वाज को गिरफ्तार कर लिया था। अब इस मामले में चौथे फरार आरोपी अजीज खान को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अजीज चारणाई, जाम्बा का निवासी है और वर्तमान में मलार रिण में रह रहा था।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

