Doordrishti News Logo

मालिक खुद की शादी में बालोतरा गया,रेंस्टोरेंट की तीसरी मंजिल पर लगी भीषण आग

  • गैस सिलेण्डरों को सूझबूझ से निकाला बाहर
  • शॉर्ट सर्किट की आशंका
  • फर्नीचर आदि जलकर नष्ट

जोधपुर, शहर के सरदारपुरा सी रोड पर स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान के सामने एक रेस्टोरेंट कम कैफे में शुक्रवार शाम को भीषण आग लग गई। रेस्टारेंट की तीसरी मंजिल में लगी आग को बुझाने के लिए फायर कर्मियों को एकबारगी काफी मशक्कत करनी पड़ी। रेस्टोरेंट में गैस सिलेण्डर रखे हुए थे और आसपास रिहायशी एरिया है। समय पर आग को काबू कर लिया गया। अन्यथा बड़ी हानि भी हो सकती थी। सबसे बड़ी बात है कि इस रेस्टोरेंट के मालिक की आज शादी है और वह खुद बालोतरा गया हुआ था।

सरदारपुरा थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि बालोतरा का रहने वाला रजत जैन यहां सरदारपुरा सी रोड आजाज हिंद कॉलेज के सामने घणी पंचायती नाम से रेस्टोरेेट एंड कैफे चलाता है। उसकी आज शादी होने पर वह बलोतरा चला गया। शाम साढ़े छह बजे के आस पास रेस्टारेंट की तीसरी मंजिल से धुआं निकलते देखने पर फायर स्टेशन से गाड़ी बुलाई गई। दो दमकलें वहां पहुंची।

थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि तीसरी मंजिल पर चार पांच गैस सिलेण्डर रखे हुए थे। दमकल कर्मियों ने गेट का ताला तोडक़र अंदर प्रवेश किया और गैस सिलेण्डरों को एक एक कर बाहर निकाला। यदि आग और तीव्र होती तो गैस सिलेण्डर को चपेट में ले सकती थी। मगर दमकल कर्मियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बचा लिया गया। आगजनी में रेस्टोरेंट का फर्नीचर आदि सामान जलने से नष्ट हो गया। आग संभवत: शॉर्ट सर्किट से लगी है। आगजनी की जानकारी मिलने पर एसीपी पश्चिम चक्रवर्ती सिंह राठौड़ भी वहां पहुंचे और आस पास जमा हुए लोगों को दूर कराया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews 

Related posts:

फर्जी नंबर की फॉर्चूनर से 378 किलो डोडापोस्त बरामद तस्कर फरार

September 16, 2026

ट्रैक्टर और इको गाड़ी की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल

September 16, 2026

स्थानीय लोगों की सूचनाओं से तस्करी पर प्रहार:पुलिस महानिदेशक

September 16, 2026

रंगाई छपाई का दूषित पानी सीवर लाइन से जोजरी में छोड़ा चार लोगों पर केस दर्ज

September 16, 2026

निजी अस्पताल के पास से बोलेरो में रखा लेपटॉप बैग और क्रेडिट कार्ड चोरी

September 16, 2026

किला रोड गणेश मंदिर के पास देर रात मारपीट

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 क्षेत्र में 16 को सार्वजनिक अवकाश

September 16, 2026

उम्मेद अस्पताल गेट संख्या पांच के सामने देर रात फायरिंग की आशंका में पुलिस की भागदौड़

September 16, 2026

पंखे के हुक में वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

September 16, 2026