जोधपुर, शहर के दल्ले खां की चक्की के पास में महिला सफाई कर्मियों से बदतमीजी और अभद्र व्यवहार करने वाले दोनों बाइक सवार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ राजकार्य में बाधा उत्पन्न किए जाने का मामला दर्ज करवाया गया था। देवनगर पुलिस ने बताया कि वार्ड 26-29 दक्षिण नगर निगम के सफाई प्रभारी सुनील की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। इसके अनुसार दल्ले खां चक्की के पास में दो दिन पहले सफाई करने के समय महिला सफाई कार्मिकों से शराब से नशे में धुत्त दो युवकों ने अभद्र व्यवहार किया था। पुलिस ने राजकार्य में बाधा डालने के इस प्रकरण में नट बस्ती मसूरिया के अविनाश नट पुत्र रमेश कुमार और गांधी मूर्ति के पास नट बस्ती निवासी अजय पुत्र मनीष नट को गिरफ्तार किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026