स्पोर्टस बाइक पर आए बदमाश ने युवक का मोबाइल लूटा
जोधपुर, शहर के भगत की कोठी रेलवे स्टेशन के नजदीक एक स्पोर्टस बाइक पर आए बदमाशों ने युवक के हाथ पर झपटा मारकर मोबाइल लूट कर ले गए। पुलिस अब आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से स्पोर्टस बाइक व बदमाश का पता लगाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल लुटेरों का सुराग हाथ नहीं लगा है। भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि मूलत: लोहावट के पलीना हाल भगत की कोठी विस्तार योजना में रहने वाले सुरेश कुमार पुत्र हीराराम मेघवाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह मोबाइल पर बात करते भगत की कोठी रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहा था। तब पीछे से एक स्पोर्टस बाइक पर आए युवकों ने हाथ पर झपटा मार कर उसका मोबाइल लूट कर ले गए। पुलिस अब लुटेरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

युग प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन नाटक का प्रभावी मंचन

ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फैडरेशन का 102वां वार्षिक अधिवेशन विजयवाड़ा में

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बंद शोरूम के शटर में घुसी

50 लाख की लूट के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

एक ही दिन में 11 लाख की ठगी

चेहरे पर बिना चीरा लगाए टूटी हड्डियों को जोड़ा

सोलर प्लांट में हिस्सेदारी के नाम पर धोखाधड़ी

पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की रेकी के 2 आरोपी गिरफ्तार

