आधी रात को नाबालिग को उठाकर ले गए,सामूहिक दुष्कर्म
जोधपुर, जिले के एक गांव में 14 साल की किशोरी को दो युवक आधी रात में उठाकर ले गए। नाबालिग से दुष्कर्म कर आधी रात को ही घर के बाहर छोड़ गए। पीड़िता के परिजन ने इस बारे में जिला पूर्व के एक थाने में मामला दर्ज कराया है। जिसमें अब जांच आरंभ की गई है। घटना गुरूवार रात को होना बताया गया है।
जिला पूर्व की पुलिस ने बताया कि 14 साल की किशोरी को रात 11 बजे दो व्यक्ति अपनी बाइक पर अगवा कर ले गए। आरोपियों ने पीड़िता को एक सूने स्थान पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। दो बजे पीड़ित को उसके घर के बाहर छोड़ कर भाग निकले। शुक्रवार को पीड़िता को उसके परिजन अपने साथ लेकर थाने पहुंचे और अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर पीड़ित किशोरी का मेडिकल करवाया। आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना आज

