जोधपुर, जयपुर से टूर ऑफ राजस्थान के लिए रवाना हुआ राजस्थान रोड राइडर्स का 18 सदस्यीय दल जोधपुर से रवाना होकर शेरगढ़ क्षेत्र में पहुंचा जहां पर ग्रामीणों को साइकिल के पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोगों को घर से कार्य स्थल पर मोटर की बजाय साइकिल पर जाने की अपील की। इसके बाद साइकिल दल जैसलमेर के लिए रवाना हुआ। दल के सदस्य अमित सिंगरोहा ने बताया कि कोरोनाकाल के दौरान लोगों में निरोगी राजस्थान अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण व स्वस्थ समाज को लेकर जागरूकता पैदा करने के लिए 9 दिवसीय साइकिल यात्रा शुरू की है। यात्रा जयपुर से अजमेर, पाली, जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर होते हुए सीकर से जयपुर पहुंचेगी।
Related posts:

पैकेजिंग लाइसेंस न होने पर 5 हजार का जुर्माना

जोधपुर मंडल में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान तेज

टिकट जांच अभियान तेज: एक दिन में 729 मामलों से 5.36 लाख की वसूली

बाइक सवार युवक आवारा पशु से टकराया, मौत

मानसिक विमंदित गृह में महिला की मौत

पत्नी से अलग रहते आया अवसाद में फंदा लगाकर दी जान

लिव इन में रहने वाली महिला की संदिग्ध हालात में मौत

सोलर पैनल नहीं लगना सेवा दोष की श्रेणी में

