Doordrishti News Logo

डिजिटल अरेस्ट का मुख्य आरोपी पुलिस को देखकर एक किलोमीटर भागा था,मगर पकड़ा गया

  • साइबर क्राइम
  • उसके अन्य सहयोगियों के बारे में पुलिस कर रही गहन पड़ताल

जोधपुर,डिजिटल अरेस्ट का मुख्य आरोपी पुलिस को देखकर एक किलोमीटर भागा था,मगर पकड़ा गया।शहर के बनाड़ क्षेत्र में हाल ही में सामने आए डिजिटल अरेस्ट कर 1.84 करोड़ की ठगी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया था। वह पुलिस को देखकर एक किलोमीटर तक भाग गया था,मगर पुलिस ने पीछा करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें – विकसित भारत @ 2047 मल्टीमीडिया प्रदर्शनी संपन्न

उसके अन्य सहयोगियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। उसने 75 लाख रुपए चेक से उठाए थे। पुलिस ने इस मामले में 47 लाख रुपए फ्रीज भी करवाए हैं। बनाड़ थाना अधिकारी प्रेमदान रत्नू ने बताया कि 5 दिन पहले डिजिटल अरेस्ट कर 1 करोड़ 84 लाख की ठगी के मामले में गठित टीम को बड़ी कामयाबी मिली थी।

मामले में अहमदाबाद निवासी सागर भरत पटेल को गिरफ्तार किया गया है। उसने खातों से 75 लाख रुपए उठाए थे। टीम ने पीडि़त के बैंक खाता का विश्लेषण करने पर अलग-अलग बैंकों के कुल 10 खातों में राशि का ट्रांजेक्शन होना पाया गया। इसके बाद संबंधित बैंकों के नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर और नोटिस जारी कर उक्त फ्रॉड बैंक खातों में व इनसे दूसरे बैंक खातों में ट्रांजेक्शन हुए रुपयों में से कुल 47 लाख 34 हजार रुपए फ्रीज करवाए गए।

सहयोगियों का लगाया जा रहा पता 
पुलिस आरोपी से डिजिटल अरेस्ट करने में सहयोग करने वालों का पता लगा रही है। गौरतलब है कि 25 से 30 नवंबर के बीच नरेश कुमार को डिजिटल अरेस्ट कर 11 चेक से 1. 84 करोड़ ठगे गए थे। राशि फ्रीज करवाने के बाद टीम गुजरात के अहमदाबाद पहुंची और संबंधित बैंकों से संदिग्ध बैंक खातों का रिकॉर्ड प्राप्त किया।

आरोपी ने 75 लाख रुपए जरिए बैंक से प्राप्त किए 
पुलिस के अनुसार अहमदाबाद के अमराईवाड़ी निवासी पटेल सागर भरत कुमार ने धोखाधड़ी से प्राप्त 75 लाख राशि चेक के जरिए बैंक से नकद प्राप्त करना स्वीकार किया है।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026