Doordrishti News Logo

जोधपुर, नांदडी़ स्थित शिव मंदिर में  आयोजित शिवमहापुराण कथा के छठे दिन दिन शनिवार को भक्तों की भीड़ उमड़ी। पंडित दामोदर भारद्वाज ने आज अपने प्रवचन मे शिव पुराण में प्रमुख रूप से शिव-भक्ति और शिव-महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि लगभग सभी पुराणों में शिव को त्याग, तपस्या, वात्सल्य तथा करुणा की मूर्ति बताया गया है। शिव सहज ही प्रसन्न हो जाने वाले एवं मनोवांछित फल देने वाले हैं। ‘शिव पुराण’ में शिव के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके रहन- सहन, विवाह और उनके पुत्रों की उत्पत्ति के विषय में व्याख्या की। उन्होंने कहा भगवान शिव सदैव लोकोपकारी और हितकारी हैं। त्रिदेवों में इन्हें संहार का देवता भी माना गया है।

शिवमहापुराण कथा में शिव

शिवोपासना को अत्यन्त सरल माना गया है। उन्होंने कहा कि शिव तो स्वच्छ जल, बिल्व पत्र, कंटीले और न खाए जाने वाले पौधों के फल धूतरा आदि से ही प्रसन्न हो जाते हैं। शिव को मनोरम वेशभूषा और अलंकारों की आवश्यकता भी नहीं है। वे तो औघड़ बाबा हैं। जटाजूट धारी, गले में लिपटे नाग और रुद्राक्ष की मालाएं, शरीर पर बाघम्बर, चिता की भस्म लगाए एवं हाथ में त्रिशूल पकड़े हुए वे सारे विश्व को अपनी पद्चाप तथा डमरू की कर्णभेदी ध्वनि से नचाते रहते हैं।

इस अवसर पर केसाराम डूडी, जेठाराम डूडी, सुखाराम पारसिया, कानाराम डूडी सहित अनेक भक्तजन मंगलाचरण आरती में शामिल हुए। शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष ने बताया कि कथा का समय दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक रखा गया है। कथा पूर्ण आरती शनिवार को होगी। इस मौके पर दामोदर भररद्वाज का अभिनन्दन किया जाएगा।

ये भी पढें – तिरंगे के प्रति जज्बा ऐसा कि दिव्यांग खड़ा हो जाता है अपनी व्यहील चेयर पर

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026