Doordrishti News Logo

पेपर माफिया के खिलाफ रणनीति और पुख्ता सूचना पर रहेगा फोकस- आईजी जयनारायण

क्रिमिनल इंटेलीजेंस को दिया जाएगा बढ़ावा

जोधपुर,पुलिस महानिरीक्षक जयनारायण ने कहा कि आमजन में विश्वास एवं अपराधियों में भय बना रहे इसके लिए पुलिसिंग कम्युनिटी को बढ़ावा दिया जाएगा। समय पर पुलिस का रेस्पांस एवं मूवमेंट बने इसके लिए सूचना तंत्र को और मजबूत किया जाएगा। पेपर मापियाओं के खिलाफ रणनीति बनाकर कार्य किया जाएगा। वे जोधपुर पुलिस रेंज के आईजी पदभार ग्रहण के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

ये भी पढ़ें- महिला से तीन युवकों ने किया गैंग रेप,वीडियो वायरल

आईजी जयनारायण ने कहा कि पेपर माफिया आज सबसे बड़ी चुनौती है, इसके लिए गिरोह के बारे में पुख्ता सूचना के साथ रणनीति बनाकर कार्य किया जाएगा। नशे के कारोबारियों पर अंकुश के लिए क्रिमिनल इंटेलीजेंस का बढ़ावा देकर सख्त रूप अख्तियार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जैसा की आमजन में विश्वास एवं अपराधियों में भय के लिए पुलिस जानी जाती है उसके लिए पुलिस कम्युनिकेटिंग को बढ़ावा दिया जाएगा।आईजी जयनारायण ने कहा कि समय पर पुलिस का रेस्पांस हो एवं बेहतर मूवमेंट बने इसके लिए रेंज के थानों की पुलिस को त्वरित सूचना मिले ऐसा प्रयास हर वक्त रहेगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026