Doordrishti News Logo

परिवार गांव गया,चोर पांच लाख के जेवर और 60 हजार की नगदी चुरा ले गए

जोधपुर,परिवार गांव गया,चोर पांच लाख के जेवर और 60 हजार की नगदी चुरा ले गए। शहर के निकट रामदेव नगर नांदड़ी में एक सूने मकान में चोरों ने सैंध लगाकर वहां से पांच लाख के आभूषण और साठ हजार से ज्यादा की नगदी चोरी कर ले गए। परिवार के लोग अपने पैतृक गांव गए हुए थे। 1 अगस्त को लौटने पर चोरी का पता लगा। बनाड़ पुलिस इस बारे में अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें – घर में रखे आईफोन चुराकर ले जाने वाला शातिर नकबजन गिरफ्तार,दो फोन बरामद

बनाड़ पुलिस ने बताया कि रामदेव नगर नांदड़ी निवासी नेमाराम पुत्र भंवरलाल खोजा की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 27 जुलाई शनिवार को परिवार सहित पैतृक गांव गए हुए थे। वापिस 1 अगस्त को लौटे। गेट पर ताला लगा हुआ था मगर अंदर मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला।

अंदर जाने पर कमरों के भी ताले टूटे मिले। सारा सामान बिखरा हुआ था। अज्ञात चोर घर से 2 तोला सोने की चेन, 0.5 तोला की अंगूठी, 3 तोला की कानों की झूमरियां,सोने का लॉकेट,चांदी की पायल,तीन अंगुठियां,दो प्लॉटों की रजिस्ट्रीयां और 60-65 हजार की नगदी चुरा ले गए। बनाड़ पुलिस अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026