Doordrishti News Logo

परिवार शादी समारोह में बाहर गया, चोर नगदी जेवर चुरा ले गए

जोधपुर, शहर में नकबजनी नहीं रूक रही। लगातार सूने व बंद मकानों में सेंधमारी चल रही है। गुजरी रात शहर के निकटवर्ती मथानिया और चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड दो घरों में चोरों ने नगदी, जेवर और घरेलु सामान चोरी कर ले गए। पीडि़तों ने संबंधित थानों में अब मामले दर्ज करवाए हैं।

मथानिया पुलिस ने बताया कि किरमसरिया निवासी निंबाराम पुत्र पन्नालाल देवासी ने रिपोर्ट दी कि वह परिवार सहित दो दिन पहले रिश्तेदारी में शादीसमारोह में गया था। घर सूना था और वह बुधवार को आया। अज्ञात चोरों ने मुख्य द्वार के ताले तोडऩे के साथ घर के कमरों के भी ताले तोड़ दिए। जहां से सोने का एक रखड़ीसेट, टीका और 50 हजार की नगदी चुरा ले गए। नगदी अलग-अलग कमरों में रखी हुई थी। पुलिस अब चोरों की तलाश में लगी है।

दूसरी तरफ चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि 17 ई सेक्टर में रहने वाले मुकेश जैन पुत्र बाबूलाल की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसके घर से अज्ञात चोर घरेलु सामान आदि चोरी कर गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026