डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर के PSM विभाग ने पुलिस कर्मियों को दिया BLS प्रशिक्षण

750+ जवानों को दी जीवनरक्षक तकनीकों की ट्रेनिंग

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर के PSM विभाग ने पुलिस कर्मियों को दिया BLS प्रशिक्षण। डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के PSM विभाग द्वारा पुलिस ट्रेनिंग स्कूल,जोधपुर में Basic Life Support (BLS) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

डॉ.रवि नागल के नेतृत्व में आयोजित इस प्रशिक्षण में विभाग के डॉ.महेश खत्री एवं डॉ.प्रदीप सारण ने प्रशिक्षक के रूप में प्रतिभागियों को CPR सहित अन्य जीवनरक्षक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।

आईएसआईएस हैंडलर के घर एनआईए का छापा

इस प्रशिक्षण में लगभग 150 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तथा 606 रिक्रूट कांस्टेबल शामिल हुए। कुल 750 से अधिक पुलिस कर्मियों को सड़क दुर्घटना एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में घायलों को प्रारंभिक जीवनरक्षक उपचार देना सिखाया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य आपातकाल में समय पर प्रभावी प्राथमिक उपचार सुनिश्चित करना था। साथ ही प्रतिभागियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों,सड़क दुर्घटना प्रबंधन और दुर्घटना पीड़ितों के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।