आईएसआईएस हैंडलर के घर एनआईए का छापा

  • बाइक,दस्तावेज जब्त
  • स्थानीय पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मकान का कोना-कोना खंगाला

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आईएसआईएस हैंडलर के घर एनआईए का छापा। प्रतिबंधित आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े जीशान के जोधपुर स्थित घर पर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की टीम ने बुधवार सुबह करीब 10 बजे दबिश दी। जीशान सोशल मीडिया के जरिए युवाओं का ब्रेनवॉश करता था। मार्च 2026 में आंध्र प्रदेश और राजस्थान पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया था।

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

एनआईए ने दोपहर दो बजे तक जीशान के घर की तलाशी ली। आरोपी की बुलेट मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया। स्थानीय पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच एजेंसी के अधिकारियों ने घर के कोने-कोने को खंगाला। एनआईए के अधिकारियों ने जीशान की बैंक डिटेल्स, उसके खर्चों और हाल के महीनों में घर आने-जाने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाई।

युवाओं का ब्रेनवॉश करता था आरोपी
सदर बाजार थानाधिकारी मानक राम बिश्नोई ने बताया कि मार्च में आंध्र प्रदेश की एटीएस टीम ने नई सडक़ के पास से जीशान को पकड़ा था। जांच में सामने आया कि वह बेनेक्स नाम का एक ग्रुप चला रहा था,जिसके जरिए वह युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा से जोडक़र उनकी भर्ती करता था। मामले में एटीएस के बाद अब एनआईए जांच कर रही है।

बुधवार को टीम यहां पहुंची और उसके घर की तलाशी ली। इस्तेमाल की जाने वाली एक बाइक को भी थाने लाकर जब्त कर लिया गया है।

एग्जाम पास कर बना ग्रुप एडमिन
शुरुआती जांच में ही यह साफ हो गया था कि जीशान बेहद शातिर तरीके से इंटरनेट और सोशल मीडिया पर सक्रिय था और देशविरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। जीशान बेनेक्स नाम के एक कट्टरपंथी ऑनलाइन ग्रुप को ऑपरेट कर रहा था।

इस ग्रुप का एडमिन बनने के लिए उसने बाकायदा एक ऑनलाइन परीक्षा पास की थी। इसके बाद उसे आईएसआईएस की विचारधारा और जिहादी सामग्री फैलाने की जिम्मेदारी दी गई। वह सोशल मीडिया के जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों के युवाओं को अपने जाल में फंसाता था और उनका ब्रेनवॉश कर आतंकी नेटवर्क में शामिल करता था।

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026