Doordrishti News Logo

महिला नर्स की स्कूटी का स्टेण्ड खराब बताकर शातिर पर्स ले भागा

  • पर्स में पांच हजार रुपए
  • मोबाइल और जरूरी दस्तावेज थे

जोधपुर(डीडीन्यूज),महिला नर्स की स्कूटी का स्टेण्ड खराब बताकर शातिर पर्स ले भागा। निकटवर्ती भाण्डू खुर्द गांव की सरहद में ड्यूटी पर जा रही एक महिला नर्स को शातिर ने स्कूटी का स्टेण्ड ख्रराब बताकर गाड़ी से पर्स ले उड़ा। पर्स में उसके पांच हजार रुपए,मोबाइल और जरूरी सामग्री थी। पीडि़ता ने इस बारे में बोरानाडा थाने में रिपोर्ट दी। जिस जगह पर यह घटना हुई वहां आस पास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है। पूरा रास्ता सूना बताया जाता है।

इसे भी पढ़ें –एक बार फिर बजरी माफिया पकड़ा गया डंपर छुड़ा ले गया

बोरानाडा थाने के हैडकांस्टेबल शिवलाल ने बताया कि चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 11 सेक्टर में रहने वाली तृप्ति पत्नी गोपाल सैन की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह ग्रामीण क्षेत्र में नर्स लगी हुई है। वह 11 मार्च को अपनी स्कूटी से ड्यूटी पर जा रही थी। जब वह भाण्डू खुर्द के पास में पहुंची तब पीछे से एक बाइक सवार आया और बोला की उसकी स्कूटी का पैर खराब है वह दुर्घटनाग्रस्त हो सकती है,वह उसे पत्थर से ठीक कर देगा।

तब तृप्ति ने अपनी स्कूटी को रोका और पत्थर लाने के लिए उतर गई। इस पर बाइक सवार बदमाश मौका देखते हुए गाड़ी से पर्स ले भागा। पर्स में पांच हजार रुपए,मोबाइल चश्मा आदि थे। हैड कांस्टेबल शिवलाल के अनुसार फिलहाल घटना में बदमाश का पता लगाने का प्रयास जारी है।

Related posts:

सोने-चांदी के जेवर लूटने की वारदात का खुलासा चार आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026

16.25 लाख रुपए नकद बरामद तीन लग्जरी वाहन जब्त दो आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026

आईआईटी जोधपुर के वैज्ञानिकों ने वेल्डिंग विज्ञान को दिया नया आयाम

August 10, 2026

पिकअप पलटने से घायल बालक सहित दो लोगों की मौत

August 10, 2026

10 साल से फरार 15 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

August 10, 2026

दिल्ली में विश्व हिंदू महासंघ के कार्यक्रम में सीए योगेश बिड़ला ने भगवद गीता पर रखे विचार

August 10, 2026

एमएमयू की बैठक में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा व निर्माण कार्यों पर चर्चा

August 10, 2026

वंदे भारत ट्रेनों से जोधपुर मंडल की बढ़ी कमाई

August 10, 2026

सेन्ट पैट्रिक स्कूल की छात्रा दर्शनी ने जीता स्वर्ण पदक

August 10, 2026