दंपत्ति खाना खाकर सो गया पति की नींद टूटी तो पत्नी फंदे पर लटकी मिली

जोधपुर,(डीडीन्यूज)।शहर के राजीव गांधी नगर स्थित भाखरी बास केरू में एक महिला ने अपने घर में फंदे पर लटक कर जान दे दी। पति पत्नी खाना खाकर सोए थे। रात 11 बजे पति की नींद टूटने पर उसकी पत्नी फंदे पर लटकी नजर आई। उसे तत्काल फंदे से उतार कर अस्पताल लाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया।

इसे भी पढ़ें – 8 साल के मासूम पर बरपा कहर,गंदा पानी पिलाया,पट्टों से पीटा

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि भाखरी बास केरू निवासी प्रेमा राम पुत्र देवाराम मेघवाल की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि रात्रि को वो और उसकी पत्नी घर पर खाना खाकर सो गए। रात्रि 11 बजे के करीब जब उसकी आंख खुली तो देखा की उसकी पत्नी मंजू पंखे के हुक से ओढने से फंदे पर लटकी नजर आई। तब उसे तत्काल फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया।

सूचना पर राजीव गांधी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है।

युवक ने लगाया फंदा 
बोरानाडा पुलिस ने बताया कि मूलत: उत्रप्रदेश के कासगंज जिले के अमनपुर थानान्तर्गत सेवका हाल सुगन कॉलोनी बोरानाडा क्षेत्र में रहने वाले अवधेश यादव पुत्र किताब सिंह यादव ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि महादेव कॉलोनी सालावास रोड में रहने वाले उसके साले देवेश पुत्र मुनीम सिंह यादव ने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।