Doordrishti News Logo

बोलेरो से कट लगने के बाद कार पेड़ से टकराई,युवक की मौत

जोधपुर,(डीडी न्यूज)। बोलेरो से कट लगने के बाद कार पेड़ से टकराई, युवक की मौत। शहर के निकट बोरानाडा स्थित गायत्री चौराहा शिव गांव में बोलेरो चालक ने सामने से आ रही एक स्वीफ्ट कार को कट मारने के साथ टक्कर मार दी। कार बाद में एक पेड़ से जा टकराई। कार में सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका चाचा घायल हो गया। इस बारे में बोरानाडा थाने में रिपोर्ट दी गई है। बोलेरो चालक का पता नहीं चला है।

इसे भी पढ़ें – रिश्वत लेने के आरेाप में पकड़े गए झंवर एसएचओ को भेजा जेल

बोरानाडा पुलिस ने बताया कि लुणावास जाटान भंवरिया की ढाणी निवासी लादूराम पुत्र देवाराम जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह अपने भतीजे 18 वर्षीय जितेंद्र चौधरी पुत्र मोहनराम के साथ स्वीफ्ट कार में सवार होकर बड़लिया गांव से अपने गांव की तरफ आ रहा था। जब यह लोग कार लेकर शिव गांव में पहुंचे तब गायत्री चौराहा के पास में सामने से आ रही एक बोलेरो के चालक ने कट मारने के साथ कार को टक्कर मार दी।

टक्कर से कार अनियंत्रित होकर सामने एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में उसका भतीजा जितेंद्र बुरी तरह घायल हो गया। उसे तत्काल एम्स अस्पताल ले जाया गया,मगर बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। खुद लादूराम भी हादसे में जख्मी हो गया। बोरानाडा पुलिस ने मामला दर्ज कर बोलेरो चालक की तलाश आरंभ की है। शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द किया गया।

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026