Doordrishti News Logo

घर से निकले युवक का शव कायलाना में मिला

जोधपुर, शहर के महामंदिर तीसरी पोल के बाहर राजीव नगर में रहने वाला एक युवक सोमवार को अपने घर से निकला था। आज उसका शव कायलाना झील में मिला। झील के पास में ही उसका मोबाइल और जूते मिले थे। तब कायलाना में सर्च अभियान चलाया गया। गोताखोरों ने दो घंटे की तलाश के बाद युवक का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी पर भिजवाया और दोपहर में कार्रवाई कर परिजन को सौंप दिया। युवक उसमें गिरा या आत्महत्या की इस बारे में अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

महामंदिर पुलिस ने बताया कि राजीव नगर महामंदिर तीसरी पोल के बाहर रहने वाला 22 साल का कपिलदेव पुत्र भरत देव सोमवार की दोपहर में अपने घर से निकला हुआ था। परिजन की तरफ से इस बारे में महामंदिर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करायी गई थी। इधर आज सूचना मिली कि कायलाना झील में दरबार की कोठी के पास में किसी युवक के जूते और मोबाइल पड़ा है।

पुलिस को सूचना दी गई। इस पर पहले राजीव गांधी नगर थानाधिकारी अनिल यादव मय जाब्ते के वहां पहुंंचे। मालवीय बंधु गोताखोरों को बुलाया गया और पानी में तलाश शुरू की गई। बाद में युवक का शव बरामद हुआ। इस पर उसकी पहचान कपिल की रूप में की गई। परिजन को भी कायलाना बुला लिया गया था। महामंदिर पुलिस ने बताया कि शव को मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाने के बाद कार्रवाई कर परिजन को सौंप दिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026