Doordrishti News Logo

झाड़ियों में मिला युवक का शव, पहचान नहीं हुई

जोधपुर,झाड़ियों में मिला युवक का शव, पहचान नहीं हुई। शहर के सूरसागर स्थित रूपावतों का बास क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम झाडिय़ों में एक युवक को शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और एफएसएल टीम को भी बुलाया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पहचान के लिए एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी मेें रखवाया गया है। शव के आस पास भी कोई पहचान लायक दस्तावेज आदि नहीं मिले हैं।

यह भी पढ़ें – डॉ.जोशी बने पैथोलॉजी के विभागाध्यक्ष

एसीपी प्रतापनगर अनिल कुमार ने बताया कि शाम को सूचना मिली कि रूपावतों का बास व्यापारियों का मोहल्ला रोड पर झाडिय़ों में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। आज शाम को बच्चे खेलने गए तो उन्हेें बॉडी का पता लगा। इस सूचना के बाद पुलिस वहां पहुंची।

एसीपी अनिल कुमार के अनुसार मृतक की उम्र तकरीबन 40 वर्ष हो सकती है। उसके शरीर पर लॉअर और टीशर्ट होने के साथ पैरों में चप्पल पड़ी है। सीसीटीवी फुटेज से पता लगता है कि युवक वहां पर अकेला ही आया है। फिर झाडिय़ों में बैठता है और फिर उठने का प्रयास करता है,मगर वह उठ नहीं सकता है। फुटेज सोमवार के है। बॉडी 24 घंटे से ज्यादा पुरानी नहीं है।

शव को शिनाख्त के लिए एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।आस पास के थानों में आई गुमशुदगियों से पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो सकेगा।

Related posts:

तूफान से जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में व्यापक क्षति

June 1, 2026

प्रसारण की प्रतिध्वनियां श्रृंखला का रेडियो प्रसारण एक जून से आकाशवाणी दिल्ली से

June 1, 2026

भूंगरा विद्यालय के दो एनसीसी कैडेट्स का अखिल भारतीय ट्रेकिंग कैंप में चयन

June 1, 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कैरेज कारखाना में पौधरोपण

June 1, 2026

भारतीय रेलवे के लोगो में बड़ा बदलाव 1 जून से दिखेंगे 18 सितारे

June 1, 2026

बाड़मेर-मुनाबाव और मेड़ता रोड-रतनगढ़ ट्रेनों को मिला नियमित दर्जा

June 1, 2026

कारोबारी परिवार हरिद्वार से लौटा तब पता लगा पांच लाख की नगदी चोरी

June 1, 2026

युवक की संदिग्ध हालात में मौत,कास्टिक सोडा पीने की आशंका

June 1, 2026

युवक का रास्ता रोककर हमला

June 1, 2026

You missed