Doordrishti News Logo

इसाईयों का कब्रिस्तान में गैस सिलेण्डर में लगी आग,मची अफरातफरी

दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू

जोधपुर,इसाईयों का कब्रिस्तान में गैस सिलेण्डर में लगी आग,मची अफरातफरी। शहर के न्यू पावर हाउस रोड स्थित इसाईयों का कब्रिस्तान में एक घर में गैस सिलेण्डर भभकने से आग लग गई। सूचना पर शास्त्रीनगर फायर स्टेशन से गाड़ी वहां पहुंची। सिलेण्डर को बाहर लाकर आग पर काबू किया गया। एकबारगी घर में अफरातफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें – डॉ.जोशी बने पैथोलॉजी के विभागाध्यक्ष

जानकारी के अनुसार इसाईयों का कब्रिस्तान सेवन सेक्टर न्यू पावर हाउस रोड रहने वाले लोकेंद्रसिंह के मकान में गैस सिलेण्डर में आग लगने की सूचना पर क्षेत्र के पार्षद दौलत सिंह सांखला,पूर्व पार्षद सुरेश सागर एवं शास्त्री नगर फायर स्टेशन से एएफओ प्रशांत सिंह चौहान के साथ फायर मैन अभिमन्यु सिंह,प्रेम प्रजापत,कुलदीप सिंह और सौरभ गुरू आदि वहां पहुंचे। बाद में गैस सिलेण्डर को घर से बाहर निकाल कर आग पर काबू पाया जा सका। इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

Related posts: