जोधपुर, मध्यप्रदेश की उज्जैन पुलिस एक बदमाश को जोधपुर कोर्ट में पेश करने के लिए आज आई। मगर मुल्जिम सुबह के समय कोर्ट परिसर से चालानी गार्ड को सीढिय़ों से उतर कर भागने लगा। तब अचानक दूसरे कोर्ट में आए सूरसागर थानाधिकारी ने अपने स्टाफ के साथ मिलकर भाग रहे मुल्जिम को पकड़ लिया। हालांकि उदयमंदिर पुलिस ने घटना को लेकर कोई फरारी के केस से इंकार किया है।

पुलिस ने बताया कि आज सुबह मध्यप्रदेश की उज्जैन पुलिस एक बदमाश अकबर नाम के शख्स को कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर आई थी। कोर्ट परिसर की सीढिय़ों से इस मुल्जिम ने भागने का असफल प्रयास किया। वह भागने लगा तब अन्य कोर्ट पर मौजूद सूरसागर थानाधिकारी प्रदीप शर्मा व उनके स्टाफ का पता लग गया। तब वे तुरंत ही उसकी तरफ लपके और पकड़ लिया। अकबर नाम का यह शख्स जोधपुर में प्रतापनगर हलके में रहना बताया जाता है। मगर वह किस बाबत कोर्ट में लाया गया इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई। घटना को लेकर उदयमंदिर थानाधिकारी राजेश यादव ने किसी प्रकार के केस दर्ज होने से इंकार किया है। बताया जाता है कि उज्जैन पुलिस बाद में आरोपी को अपने साथ लेकर चली गई।