Doordrishti News Logo

मादक पदार्थ तस्करी का आरोपी रेतीले धोरों में ट्यूबवैल पर मजदूरी करते मिला

  • बीस माह पुराने मामले में फरार था
  • अब हुआ गिरफ्तार

जोधपुर,मादक पदार्थ तस्करी का आरोपी रेतीले धोरों में ट्यूबवैल पर मजदूरी करते मिला। कमिश्ररेट की सूरसागर पुलिस ने बीस महिने पहले के मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी इन दिनों बाड़मेर के रेतीलें धोरों में ट्यूबवैल पर काम करते मिला।

इसे भी पढ़ें – भिक्षावृति में लिप्त तीन बच्चों को भिजवाया किशोर गृह में

पुलिस को इसके बारे में जानकानी मिली और वहां पहुंच कर दस्तयाब करने के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी मांगी लाल विश्रोई ने बताया कि तकरीबन 20 महिने पहले पुलिस ने तिलवाडिया फांटा पर नाकाबंदी के समय एक ट्रक से करीब 201 बोरों में भरा 22.60 क्विंटल अवैध डोडा-पोस्त बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने इसमें अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मादक पदार्थ तस्करी प्रकरण में बिहार व झारखंड एरिया से खरीद कर गाड़ी में भरवा कर रवाना करने वाले बाडमेर के राहोली निवासी चूनाराम उर्फ सूनाराम पुत्र राजूराम जाट की पुलिस सरगर्मी से तलाश चल रही थी।

आखिरकार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी बाड़मेर से नगाणा रोड के बीच में रेतीले धोरों में ट्यूबवैल पर मजदूरी कर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने 20 माह से वांछित चल रहे चूनाराम को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया।

पहले भी हो रखे है प्रकरण दर्ज 
थानाधिकारी मांगीलाल के अनुसार चूनाराम उर्फ सूनाराम जाट के खिलाफ विभिन्न थानों में छह मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ कोतवाली बाड़मेर,चौहटन व राजीव गांधी नगर थाने में प्रकरण दर्ज हैं।

Related posts:

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को होटल चंद्रा में लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026

शाला क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान का किया निरीक्षण

July 8, 2026