श्रद्धालुओं से भरा टेंपो ट्रैवलर पलटा नौ घायल
महाराष्ट्र से आए थे सभी श्रद्धालु
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),श्रद्धालुओं से भरा टेंपो ट्रैवलर पलटा नौ घायल। देचू थाना क्षेत्र के फतेहगढ़ सरहद के निकट बुधवार रात एक टेंपो ट्रैवलर बेकाबू होकर पलट गया। इस हादसे में गाड़ी में सवार 9 यात्री घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से देचू उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद 6 गंभीर घायलों को आगे के इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया है।
रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर को लगे पंख,2101.15 करोड़ रुपए के कार्यों को मंजूरी
देचू पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और वाहन को सडक़ से हटा कर यातायात सुचारू करवाया। पुलिस के अनुसार सभी यात्री महाराष्ट्र से राजस्थान में विभिन्न मंदिरों के दर्शन के लिए आए थे। वे रामदेवरा दर्शन करने के बाद ओसियां स्थित मंदिर जा रहे थे,तभी यह हादसा हुआ।
पुलिस ने बताया कि वाहन का एक्सेल टूटने के कारण वह बेकाबू होकर पलट गया। सभी घायल महाराष्ट्र के नासिक, बुढ़ाना और धुलिया जिले के निवासी हैं। घायलों में ईश्वर लाल (40),राज कुमार (65),धनेश्वरी (32),नीलिमा,राजेश्वरी (30), जोशन (45), रूपाली (40),पंकज (54),ड्राइवर गजानंद (45) शामिल है।
