डॉक्टर के फर्जी सील-साइन से आरजीएचएस में ली दवाइयां

पोर्टल पर जांच के बाद सामने आई गड़बड़ी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डॉक्टर के फर्जी सील- साइन से आरजीएचएस में ली दवाइयां। श्हार में राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) के तहत दवाइयां लेने में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर के फर्जी सील और साइन करवाकर दवाइयां जारी करवा ली गई। मामला जोधपुर के पावटा सैटेलाइट हॉस्पिटल का है।

श्रद्धालुओं से भरा टेंपो ट्रैवलर पलटा नौ घायल

हॉस्पिटल प्रशासन की रिपोर्ट पर महामंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पावटा हॉस्पिटल की ओर से दी शिकायत में बताया कि 10 जून को ओपीडी की पर्ची पर डॉ. रजत अरोड़ा की फर्जी मोहर और साइन कर दवाई लिखी गई। इसके बाद इसे आरजीएचएस पोर्टल पर अपलोड कर दवाइयां भी ले ली गई।

इस मामले में पुलिस ने जिस मरीज के नाम से पर्ची थी उनके बेटे से पूछताछ की,जिसमें उसने बताया कि वह तो अपनी मां को दिखाने आया था, और आरजीएचएस कार्ड से ट्रीटमेंट लिया था। उसे इस मामले के बारे में कोई जानकारी नहीं है,हालांकि हॉस्पिटल मैनेजमेंट की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पावटा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के पीएमओ डॉ.कुलबीर चोपड़ा ने बताया कि मामले की आंतरिक जांच में रिकॉर्ड और पोर्टल डेटा में गड़बड़ी सामने आई थी। जांच के दौरान डॉक्टर की सील और साइन भी नकली पाए गए। इसके बाद महामंदिर पुलिस थाने में शिकायत दी गई थी, अब पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।