Doordrishti News Logo

शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

जोधपुर,शेरगढ़ ब्लॉक के शहीद दमाराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,चाबा में बुधवार को विद्यालय आधारित आकलन संबंधित पांच दिवसीय गैर आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ व्यवस्थापक जसवंत सिंह राठौड़,शिक्षक राकेश मीणा,अजीत सिंह ने सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। दक्ष प्रशिक्षक दिलीप कुमार मीना ने बताया कि विद्यालय आधारित आकलन संबंधित शिक्षक प्रशिक्षण में शेरगढ़ ब्लॉक के कक्षा 6 से 10 तक शिक्षण कराने वाले शिक्षक भाग ले रहे हैं। प्रथम दिवस पंजीयन व उद्घाटन सत्र के पश्चात विद्यालय आधारित आकलन की आवश्यकता,उसके प्रकार व उद्देश्यों, गतिविधियों व चर्चा के माध्यम से जानकारी साझा की गई।

यह भी पढ़ें – विश्व भाल पर हिंदी की बिंदी

मीना ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को दुरुस्त करने के लिए यह सिफारिश की गई है कि यदि आकलन प्रक्रिया को उचित स्वरूप प्रदान किया जाए तो निर्धारित अधिगम प्रतिफलों को अर्जित करने में एक शिक्षक, विद्यार्थियों की मदद कर सकता है। यदि विद्यार्थी का बहुआयामी विकास करना है तो उसके ज्ञान और दक्षता के साथ-साथ उसके स्वभाव अर्थात व्यवहार का आकलन करना भी अत्यंत आवश्यक है। जिससे विद्यार्थियों को उनके व्यवहारिक जीवन और जीवन जीने की कला को अर्जित करने में उचित मार्गदर्शन दिया जा सकेगा। प्रथम दिवस पर आमंत्रित 100 संभागियों में से 95 संभागी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें – ग्वारगम फैक्ट्री में ट्रक को आगे पीछे करते श्रमिक को कुचला,मौत

इस दौरान व्यवस्थापक जसवंत सिंह, महेंद्र मीना,दक्ष प्रशिक्षक दिलीप कुमार मीना,धनसिंह पंवार,कमलेश मीणा,अनूप जोशी व शिक्षक अजीत सिंह,राकेश मीणा,अर्जुनदान,कर्ण सिंह,योगेश कुमार,मुनेश कुमारी, सरिता पारीक,कस्तूरी देवी,अनीता, रिंकू,प्रेम कुमार,शिव राम आदि उपस्थित थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बजट एक समग्र समावेशी है जिसमें 2027 का विजन है-पटेल

February 15, 2026

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

You missed