Doordrishti News Logo

शनि धाम में मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती

जोधपुर,शनि धाम में मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती।चमत्कारिक दक्षिण मुखी सिगनापुर सिद्ध शनि पीठ शनि धाम शास्त्री नगर जोधपुर में स्थित विवेकानंद की जोधपुर की 1992 में प्रथम स्थापित मूर्ति पर आज युवा दिवस के साथ स्वामी विवेकानंद जयंती धूमधाम से मनाई गई।

यह भी पढ़ें – कॉफी फ़्रॉथ पर राममंदिर डिजाइन कर दी शुभकामनाएं

शनि धाम के महंत पंडित हेमंत बोहरा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था और उन्होंने उठो जागो और लक्ष्य को साधो यह मंत्र दिया था। युवाओं को इस मंत्र पर चलना चाहिए सफलता उनके कदम चूमेगी। स्वामी विवेकानंद की जयंती शनि धाम में मनाई गई इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद का षोडशोपचार पूजन पूजन किया गया।साफा,माला,दुपट्टा पहन कर भव्य पूजन किया गया। पूजन में हिम्मत भंसाली,शनि धाम महंत पंडित हेमंत बोहरा,रामेश्वर सोनी भाणू भाई,नटवर जोशी,संजय भट्ट,बबलू,हरचंद बिश्नोई, पवन,अशोक शर्मा,पुजारी अजीत नाथ जैन मंदिर,मनीष,गणपत चौधरी, रूद्राक्ष पटेल बाबु,नारायण पटेल, अशोक चौधरी और सभी भक्तों ने पूजन किया और स्वामी विवेकानंद के जयकारे के साथ जन्म दिवस मनाया। इस अवसर पर प्रसाद वितरण किया गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: